मां के सामने पुत्र-पुत्री नदी में डूबे बेटे की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती

बंदरा : हत्था-मुन्नी पंचायत में रविवार को बागमती की उपधारा सकरी मन नदी में बबूरबन्नी घाट पर भाई-बहन डूब गये. उनकी पहचान चांदपुरा निवासी नीरज ठाकुर के पुत्र सुमन कुमार(12) व पुत्री (09) के रूप में हुई है. मौके पर ही सुमन कुमार की मौत हो गयी, जबकि बहन का इलाज समस्तीपुर के अस्पताल में […]

बंदरा : हत्था-मुन्नी पंचायत में रविवार को बागमती की उपधारा सकरी मन नदी में बबूरबन्नी घाट पर भाई-बहन डूब गये. उनकी पहचान चांदपुरा निवासी नीरज ठाकुर के पुत्र सुमन कुमार(12) व पुत्री (09) के रूप में हुई है. मौके पर ही सुमन कुमार की मौत हो गयी, जबकि बहन का इलाज समस्तीपुर के अस्पताल में चल रहा है. एक साथ भाई बहन के डूबने से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. बताया जाता है कि यह दर्दनाक घटना मां के आंख के सामने हुई. घर से सभी जलावन लाने के लिए खेत में गये थे.
बताया जाता है कि चांदपुरा निवासी नीरज ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार तथा 9 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी अपनी मां के साथ नदी पार से जलावन लाने गये थे. इसी क्रम में नदी में जेसीबी मशीन से खोदे गयी गड्ढे में रानी कुमारी का पैर फिसल गया. बहन को डूबता देख भाई सुमन उसे बचाने गया तो वह भी गड्ढे में फंस गया.
नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने दोनों को वहां से निकाला लेकिन तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों एवं बस्ती के लोगों में कोहराम मच गया है. घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है.
ग्रामीणों का कहना है कि इस साल बाढ़ का पानी उपधारा सकरी मन नदी में रविवार की सुबह से ही बढ़ना शुरू हो गया था. गांव के लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. लेकिन कोई अधिकारी दरवाजे पर हाल जानने भी नहीं पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >