चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाने के जगदंबा नगर में मोबाइल चोरी के आरोप में अर्जुन सहनी व बिट्टु सहनी को अगवा कर घर में बंद कर मारपीट की गयी. पिटाई से अर्जुन की मौत हो गयी. मारपीट के दाैरान वीडियो भी बनाया गया. मौत के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया. इस घटना के बाद […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाने के जगदंबा नगर में मोबाइल चोरी के आरोप में अर्जुन सहनी व बिट्टु सहनी को अगवा कर घर में बंद कर मारपीट की गयी. पिटाई से अर्जुन की मौत हो गयी. मारपीट के दाैरान वीडियो भी बनाया गया. मौत के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन व मुहल्ले के सैकड़ों लोगों जगदंबा नगर गली के पास ही बैरिया रोड को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी करते हुए बांस-बल्ले लगाकर प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम हटा. मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी बिट्टू सहनी को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
मृतक के भाई ने छह नामजद सहित 20 को किया आरोपित :
मृतक अर्जुन सहनी के भाई रवींद्र सहनी ने पुलिस को दिये बयान में पड़ोस के ही छह लोगों सोभन कुमार, धीरज कुमार, राजा कुमार, मंजीत कुमार, छोटू कुमार, नन्हका कुमार सहित 20 अज्ञात युवक पर मारपीट कर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है.बताया कि उसके भतीजा विक्की कुमार की शादी 22 जुलाई को थी. सभी आरोपितों ने शराब के नशे में विक्की की नवविवाहिता का हाथ पकड़ लिया था. विरोध करने पर आरोपितों ने उन लोगों के साथ मारपीट की थी.
दूसरे दिन इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी थी. इससे आक्रोशित सभी आरोपितों ने हत्या करने की धमकी दी थी. धमकी मिलने पर 23 जुलाई को पंचायत भी हुई थी. लेकिन, आरोपित मार के बदले मार की बात कह रहे थे. शनिवार की सुबह उसका भाई अर्जुन कुमार पिता जुलुम सहनी के साथ था. इसी दौरान धीरज, शोभन सहित पांच-छह लोग उसके भाई और बिट्टू सहनी को पकड़ कर घर ले गये.
घर में बंद कर मारपीट की.मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपने से किया इनकाररवींद्र ने बताया कि उसने मारपीट की शिकायत फोन पर अहियापुर थानाध्यक्ष को दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपितों ने दोनों को छोड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस वापस लौट गयी. पुलिस के जाने के बाद दोनों को रॉड व लाठी-डंडे से पीटा. परिजन बचाने गये, तो 32 हजार रुपये देने के बाद ही छोड़ने की बात कही.
मारपीट का बनाया वीडियो
बिट्टू सहनी ने बताया कि दोनों युवकों को सभी आरोपित मारपीट कर रहे थे. निर्दोष होने की बात कहने पर भी पिटाई कर रहे थे. वहीं, एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था. अर्जुन के बेहोश होने के बाद भी पिटाई रहे थे, जहां मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर युवक की पीट-पीट कर हत्या करने की बात सामने आयी है.
परिजन का बयान लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >