पैक्स अध्यक्ष के घर रोड़ेबाजी, रोड जाम

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के परमानंदपुर गांव में जमीन विवाद में डॉ. अरुण कुमार की जम कर पिटाई की गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय के घर को घेर रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ भी की. लोगों ने गोबरसही-डुमरी पथ को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर सदर सहित छह […]

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के परमानंदपुर गांव में जमीन विवाद में डॉ. अरुण कुमार की जम कर पिटाई की गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय के घर को घेर रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ भी की. लोगों ने गोबरसही-डुमरी पथ को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर सदर सहित छह थाने की पुलिस पहुंच चार घंटे मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित की.घायल डॉ. अरुण कुमार ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है, इसमें पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय सहित अन्य पर जान मारने की नीयत से हमला कर एक लाख रुपये व आभूषण लूट लेने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रोगी दिखाने के नाम पर ले जाकर दिया घटना को अंजाम
घायल डॉ. अरुण कुमार ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि बुधवार की सुबह करीब 7.15 में सदर थाना के परमानंदपुर गांव का अजीत कुमार उर्फ पिंटू उनके इमलीचट्टी स्थित उनके क्लिनिक पर पहुंचा. गांव में एक रोगी के इलाज के बहाने कॉल बुक किया. इसी दौरान एक व्यक्ति जमीन बिक्री का एक लाख रुपये लेकर पहुंचा. उस व्यक्ति से एक लाख रुपये लेकर पॉकेट में रख वे परमानंदपुर गांव की ओर रोगी को देखने चल दिये. अजीत कुमार भी अपनी बाइक से आगे-आगे चल रहा था.
वह डुमरी गांव स्थित फोरलेन के पास पहुंचे,अजीत ने उनकी बाइक रोक दी. इसी बीच पूर्व से वहां मौजूद पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ मुन्ना राय,मनोज राय सहित अन्य कई लोग उन्हें हॉकी स्टिक से पिटने लगा. स्थानीय लोगों नेइलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल डॉक्टर ने कहा कि फरवरी माह में पैक्स अध्यक्ष का भाई अजीत परमानंदपुर के एक नाबालिग लड़के से जबरन जमीन रजिस्ट्री करा लिया था. उसके परिजन उसके मरीज है. पीड़ित परिवार ने न्यायालय में केस कर दिया है. पैक्स अध्यक्ष उक्त पीड़िता का सहयोगी समझ उन पर जानलेवा हमला किया है.
पहुंची छह थाने की पुलिस,तीन घंटे बाद शांत हुए लोग : घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ब्रह्मपुरा,सदर,तुर्की ओपी,काजीमुहम्मदपुर थाने के साथ पहुंची. लेकिन क्यूआरटी के पहुंचने पर चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हो सका. आरोपित पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य के साथ किसने मारपीट व छिनतई की इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. लोग पुराने जमीन विवाद को लेकर उन्हें इस मामले में बदनाम कर रहे है. साथ ही उनके घर पर भी हमला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >