चलती ट्रेन में लूट व नशा खिलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

मुजफ्फरपुर : ट्रेनों में नशा खिलाकर यात्रियों को लूटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इससे यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में डर लगने लगा है. रेल पुलिस इसके खिलाफ पिछले कई दिनों से ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर विशेष जांच अभियान चला रही है. मंगलवार देर रात जीआरपी ने जंक्शन से नशाखुरानी गिरोह के […]

मुजफ्फरपुर : ट्रेनों में नशा खिलाकर यात्रियों को लूटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इससे यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में डर लगने लगा है. रेल पुलिस इसके खिलाफ पिछले कई दिनों से ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर विशेष जांच अभियान चला रही है. मंगलवार देर रात जीआरपी ने जंक्शन से नशाखुरानी गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के शिकारगंज थानाक्षेत्र के दुपहरी निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद के रूप में हुई है. जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि युवक इससे पहले भी कई यात्रियों को नशा खिलाकर लूट चुका है. हाल में 23 जून को पैसेंजर ट्रेन में बेतिया निवासी जितेंद्र राम को नशा खिलाकर पैसे व सामान लूट लिया था.
जीआरपी ने पीड़ित युवक से इसकी शिनाख्त करायी है. वह अक्सर पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों से पहले दोस्ती करता है. इसके बाद नशा मिला कुरकुरे व बिस्किट खिला कर उनके सामान लूट लेता था. इससे पहले भी वह नशाखुरानी के मामले में जेल जा चुका है. कागजी कार्रवाई के बाद आरोपित युवक को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >