अभिछपरा कांड : सातवें दिन हुए सात फेरे, भर गये सारे जख्म

मुजफ्फरपुर : मंगल गीत और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को पिंकी और विपिन सात फेरों के साथ एक दूजे के हो गये. शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में नवदंपति को परिजनों के साथ ही शुभेच्छु व रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया. हर रश्म पर महिलाएं गीत गा रही थीं. सभी के चेहरे […]

मुजफ्फरपुर : मंगल गीत और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को पिंकी और विपिन सात फेरों के साथ एक दूजे के हो गये. शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में नवदंपति को परिजनों के साथ ही शुभेच्छु व रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया. हर रश्म पर महिलाएं गीत गा रही थीं. सभी के चेहरे पर खुशी दिखी. पिछले सप्ताह बुधवार को दोनों की शादी तय थी, लेकिन द्वारपूजा के समय विवाद हो गया, जिसके कारण शादी टल गयी.
दोपहर में ही दोनों पक्ष के पुरुष व महिलाएं मंदिर में पहुंच गयीं. उत्साह का माहौल था. पिंकी के पिता नंद किशोर राय कन्यादान के समय भावुक हो गये. किसी तरह आंसुओं को दबाकर रश्म पूरी की. मंडप से बाहर आये, तो हाथों के जख्म दिखाते हुए बोले, बेटी की शादी हो गयी, मेरे सभी जख्म भर गये. जो नुकसान हुआ है, अब उसकी भरपाई नहीं कर सकते.
मन में डर था कि बेटी का क्या होगा, लेकिन रिश्तेदार अच्छे मिले हैं. हर कदम पर साथ दिये. यह बेटी का सौभाग्य है. दूल्हा बने विपिन का कहना था कि जब बरात लेकर दरवाजे तक गये थे, तभी से पिंकी हमारी हो गयी. जो कुछ भी हुआ, उसमें उसकी गलती नहीं थी. हालांकि घटना के अगले दिन ही विपिन के पिता जगन्नाथ सिंह ने कह दिया था कि लड़की के स्वस्थ होते ही शादी होगी. शादी के वक्त जुटे लोग काफी खुश थे.
युवक की हत्या के बाद हुआ था बवाल
सरैया थाना के अभिछपरा निवासी नंद किशोर राय की बेटी पिंकी की शादी पिछले बुधवार को तय थी. बरात जनवासा से द्वारपूजा के लिए जा रही थी. इसी दौरान स्थानीय युवकों के साथ झगड़ा हुआ. इसमें गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित मृतक के पक्ष के लोगों ने बरातियों पर हमला कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >