कांटी विधायक के प्रतिनिधि सहित दो को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : कांटी विधायक अशोक चौधरी के प्रतिनिधि मो मुस्तकीम और उनके साथ बाइक पर सवार सरफराज को मेंहदी हसन चौक के पास शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार दी. ब्रह्मपुरा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायर की. मुस्तकीम के […]

मुजफ्फरपुर : कांटी विधायक अशोक चौधरी के प्रतिनिधि मो मुस्तकीम और उनके साथ बाइक पर सवार सरफराज को मेंहदी हसन चौक के पास शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार दी. ब्रह्मपुरा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायर की. मुस्तकीम के कंधे में दो गोली लगी है,

जबकि एक गोली कान को छूते हुए निकल गयी. वहीं सरफराज के हाथ में गोली लगी है. दोनों का इलाज ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में कराया गया. वहां से मुस्तकीम को बेहतर इलाज के िलए पटना रेफर कर िदया गया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टाउन मुकुल प्रसाद रंजन दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस घायल सरफराज से पूछताछ में जुटी थी. जानकारी के मुताबिक

कांटी विधायक के
करीब रात के 11 बजे मो मुस्तकीम संजय सिनेमा के पास स्थित एक विवाह भवन में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से वापस ब्रह्मपुरा के सरस्वती नगर स्थित अपने घर जा रहे थे. मेंहदी हसन चौक के निकट फुलवारी मार्केट के पास बाइक रोककर दोनों सड़क किनारे खड़े थे. सरफराज किसी से मोबाइल पर बात करने लगा. मुस्तकीम पास में ही खड़े थे. इसी बीच एक लंबा युवक तेजी से दौड़ते आया और मुस्तकीम को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि मुस्तकीम जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे. हाल ही में कांटी विधायक के प्रतिनिधि में इनका मनोनयन हुआ था. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी. परिजन के आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ब्रह्मपुरा थाने से 500 मीटर दूर हुई घटना, सरफराज व मुस्तकीम घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >