शिकायत के बावजूद दुरुस्त नहीं होती बिजली

मुजफ्फरपुर : एस्सेल के कंप्लेन नंबर पर एक तो जल्दी फोन नहीं लगता, जब लगता भी है तो शिकायत करने के दो से चार घंटे बाद बिजली दुरुस्त होती है. इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है. उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में तो फोन लग भी जाता है, लेकिन शाम या रात में ट्रांसफॉर्मर […]

मुजफ्फरपुर : एस्सेल के कंप्लेन नंबर पर एक तो जल्दी फोन नहीं लगता, जब लगता भी है तो शिकायत करने के दो से चार घंटे बाद बिजली दुरुस्त होती है. इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है. उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में तो फोन लग भी जाता है, लेकिन शाम या रात में ट्रांसफॉर्मर का फेज उड़ता है, तो फोन नहीं लगता है.
एनबीपीडीसीएल के डीजीएम बीके गुप्ता का कहना है कि एस्सेल के मेंटेनेंस का काम धीमी गति से होता है. अभियंताओं की भी शिकायत है कि 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने के एक-दो घंटे बाद ये लोग शटडाउन लेने ग्रिड आते हैं. लेकिन एस्सेल के मेंटेनेंस का काम पूरी तरह नहीं सुधर पा रहा है. इस कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है.
एस्सेल के पीआरओ राजेश चौधरी ने बताया कि कॉल सेंटर की शिकायत जल्द दूर की जाती है. एक साथ कई जगह से शिकायत आ जाने पर थोड़ी देरी होती है. उपभोक्ता कॉल सेंटर नंबर-0621-3031444 पर फोन कर शिकायत करें. वहीं ह्वाट्सएप नंबर 6202201465 पर अपनी शिकायत लोकेशन, मोबाइल नंबर व बिल नंबर के साथ केवल मैसेज भेज कर दर्ज करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >