अश्वित का एम्स व जिपमर में सेलेक्शन
मुजफ्फरपुर: सदर अस्पताल में तैनात डॉ संजीव कुमार पांडेय व डॉ निशिबाला के पुत्र अश्वित कुमार को एम्स व जिपमर की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है. अश्वित ने एम्स में 283वीं व जिपमर में 234वीं रैंक हासिल की है. उसकी बड़ी बहन नेपाल से एमबीबीएस करने के बाद अभी दिल्ली में पीजी की तैयारी […]
मुजफ्फरपुर: सदर अस्पताल में तैनात डॉ संजीव कुमार पांडेय व डॉ निशिबाला के पुत्र अश्वित कुमार को एम्स व जिपमर की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है. अश्वित ने एम्स में 283वीं व जिपमर में 234वीं रैंक हासिल की है. उसकी बड़ी बहन नेपाल से एमबीबीएस करने के बाद अभी दिल्ली में पीजी की तैयारी कर रही है.
अश्वित ने इसी साल दिल्ली से प्लस टू की परीक्षा पास की है. वहीं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की. बताया कि माता-पिता व बड़ी बहन को देखकर उसने भी मेडिकल के क्षेत्र में जाने का इरादा कर लिया.
इसके लिए कड़ी मेहनत की. रोजाना सात से आठ घंटे तक तैयारी की. अश्वित का कहना है कि प्लस टू के साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए भी तैयारी करता रहा. उसकी सफलता से परिवार के लोग काफी खुश हैं.