बीआरएबीयू: विवि प्रशासन तैयारी में जुटा, अगले सप्ताह होगा पार्ट-टू का टेबुलेशन

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि प्रशासन स्नातक पार्ट-टू परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अब टेबुलेटिंग की कवायद शुरू हो गयी है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो अगले सप्ताह से टेबुलेटिंग शुरू हो जायेगा. इसके लिए टेबुलेटरों की सूची तैयार कर ली गयी है. हालांकि, कुछ विषयों […]

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि प्रशासन स्नातक पार्ट-टू परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अब टेबुलेटिंग की कवायद शुरू हो गयी है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो अगले सप्ताह से टेबुलेटिंग शुरू हो जायेगा. इसके लिए टेबुलेटरों की सूची तैयार कर ली गयी है.

हालांकि, कुछ विषयों की मार्क्स फाइल में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है. मूल्यांकन केंद्र से जो मार्क्स फाइल परीक्षा विभाग को मिली है, उसमें कई विषयों की डबल मार्क्स फाइल होने की बात सामने आयी है. कई ऐसे विषय हैं, जिनकी मार्क्स फाइल गायब है. इससे परीक्षा विभाग असमंजस में है.

प्रो-वीसी डॉ आरके मंडल के समक्ष जब मामला पहुंचा, तो उन्होंने शुक्रवार को मूल्यांकन निदेशक से बातचीत की. मार्क्स फाइल में जो गड़बड़ियां हैं, उसे अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया. बताया कि टेबुलेटरों की सूची को वीसी से मंजूरी मिलनी है. इसके बाद टेबुलेटिंग का काम सोमवार से शुरू हो जायेगा.
आठ माह पहले हुई थी परीक्षा
स्नातक पार्ट-टू की परीक्षा आठ माह पहले हुई थी, लेकिन पिछले माह तक कॉपियों की जांच नहीं की जा सकी थी. सरकार व राजभवन ने जब सत्र पीछे होने पर नाराजगी जाहिर की, तो आनन-फानन में विवि मुख्यालय में दो अलग-अलग केंद्र बना कर कॉपियों की जांच करायी गयी. लेकिन कॉपियों की जांच के बाद अब तैयार मार्क्स फाइल में गड़बड़ी होने की बात सामने आ रही है. इससे रिजल्ट पर अभी से संशय हो गया है.
एकेडमिक कैलेंडर पर फिर राजभवन से आया पत्र
एकेडमिक कैलेंडर को लेकर सरकार व राजभवन से बार-बार विवि प्रशासन को पत्र आ रहा है, लेकिन इसे अबतक तैयार नहीं किया जा सका है. शुक्रवार को एक बार फिर राजभवन ने रिमाइंडर जा है. अबतक एकेडमिक कैलेंडर नहीं तैयार किये जाने पर राजभवन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. इससे पत्र मिलते ही विवि में हड़कंप मचा है. राजभवन व सरकार अबतक आधा दर्जन बार विवि को एकेडमिक कैलेंडर तैयार करने के लिए पत्र भेज चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >