मन को ले केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक

मुजफ्फरपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने नगर विधायक सुरेश शर्मा को सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर मदद का भरोसा दिया है. मंत्री ने कहा िक उनके पास 100 करोड़ का फंड है. हर संभव मदद की जायेगी. शुक्रवार को वह दिल्ली में सांसद अजय निषाद, प्रो कुमार गणेश व […]

मुजफ्फरपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने नगर विधायक सुरेश शर्मा को सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर मदद का भरोसा दिया है. मंत्री ने कहा िक उनके पास 100 करोड़ का फंड है. हर संभव मदद की जायेगी. शुक्रवार को वह दिल्ली में सांसद अजय निषाद, प्रो कुमार गणेश व संजीव कुमार सिंह से उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे.

उन्होंने बताया कि पर्यटन के सभापति होने के नाते उनकी जैनबुद्ध सर्किट व राम सीता सर्किट के निर्माण पर विस्तृत बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि पताही हवाईअड्डा को चालू करने के मसले पर भी उन्होंने सिविल एविएशन मंत्रालय के माध्यम से बातचीत करने का आश्वासन दिया.

पूर्व में पताही में छोटा हवाई जहाज उतरता था.
उन्होंने मंत्री महोदय को कहा कि हवाईअड्डे चालू होने से वैशाली आने वाले विदेशी पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी. इसलिए छोटे विमान से ही शुरुआत की जाये. सिकंदरपुर मन पर उन्होंने लाइटिंग, गार्डेनिंग ,नौका विहार, रेस्तरां का प्रपोजल तैयार कर वह राज्य व केंद्र सरकार को पूर्व में भेज चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >