अनाज गोदाम से दस लाख की चोरी

अनाज गोदाम से दस लाख की चोरी

गायघाट. थाना क्षेत्र के मैठी गैस एजेंसी चौक के करीब डेढ़ सौ मीटर पूरब एनएच 27 किनारे एक अनाज गोदाम से लाखों रुपये के अनाज की चोरी हो गयी. पीड़ित व्यवसायी सुधीर कुमार चौधरी ने थाने में आवेदन देकर शिक़ायत दर्ज करायी है. पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे गोदाम बंद कर घर चले गए. सुबह में जब गोदाम पर पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे अनाज भरे सैकड़ों बोरियां गायब थी. गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे का पूरा सेटअप गायब था. बताया कि चोरी हुए अनाज की कीमत करीब दस लाख रुपए की होगी. आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात शातिर चोरों ने चार पहिया मालवाहक गाड़ी से बारी बारी से आकर अनाज भरे बोरा लोड कर चोरी की है. थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >