10 कट्ठा गेहूं की फसल राख, प्राथमिकी दर्ज

10 कट्ठा गेहूं की फसल राख, प्राथमिकी दर्ज

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अहियापुर थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला के पास शिवराहा वासुदेव गांव निवासी श्याम बाबू राय के खेत में लगी आग में 10 कठ्ठा में गेहूं की फसल राख हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मिलने पर श्याम बाबू राय अपने खेत पर पहुंचे. उनका पूरा गेहूं जलकर राख हो गया था. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. अहियापुर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाया. पुलिस की पूछताछ में स्थानीय एक नामजद आरोपी पर आग लगाने का शक जताया है. पीड़ित श्याम बाबू राय ने अहियापुर थाने में एक आरोपी को नामजद करते हुई प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >