तेज बुखार व चमकी से पीड़ित 10 बच्चे भर्ती

एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में बुधवार को 10 बच्चों को भर्ती कराया गया. जांच के बाद बीमारी की पुष्टि होगी.

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में बुधवार को 10 बच्चों को भर्ती कराया गया. जांच के बाद बीमारी की पुष्टि होगी. फिलहाल लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है. अहियापुर जमालाबाद के तीन वर्षीय अंखिल कुमार, कांटी कलवारी के 19 माह के आर्यन कुमार, सीतामढ़ी के तीन माह के गौरव कुमार, रून्नीसैदपुर के डेढ़ माह के प्रियम कुमार, नानपुर के दो वर्षीय रितू राज, मोतिहारी राजेपुर के पांच वर्षीय मीनाक्षी कुमारी, मधुबन के डेढ़ वर्षीय आतिश बाबू, शिशवा के आठ वर्षीय हिमांशु कुमार, शिवहर श्यामपुर भटहां के तीन माह के मो सफियान व नौ माह के दीपक कुमार को भर्ती किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >