Muzaffarpur News: ट्रैक्टर की चोरी कर रहे युवक की लोगों ने की जमकर धुनाई, मौके पर तोड़ा दम

Muzaffarpur News: जिले के औराई प्रखंड में चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. पेड़ से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की. चोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में राजखंड उतरी पंचायत के जोगिया गांव में ट्रैक्टर चोरी कर रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. 

क्या है पूरी घटना?

घटना को लेकर बताया गया कि चोर राजखंड उतरी में गंगा सहनी के दरवाजे पर लगी ट्रैक्टर की चोरी कर रहा था. तभी स्थानीय लोगों की नजर उसपे पड़ गई और लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसे बांध कर पीटा. पिटाई से चोर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही चोर की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

ALSO READ: One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ राजद ने शुरू किया पोस्टर वार, केंद्र सरकार को घेरा

थाना अध्यक्ष का बयान

प्रशिक्षु डीएसपी सह औराई थाना अध्यक्ष अभिजीत अलकेश ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रैक्टर चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया है. मामले की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच कर चोर को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. फिलहाल पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >