8 साल पुराने केस में 9 पुलिसकर्मी गवाही से गायब, मुजफ्फरपुर कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

मुजफ्फरपुर कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. आरोप है कि वे गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं हुए.

Non-Bailable Warrant बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वे 2018 के एक मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर अदालत में पेश नहीं हुए. इस मामले में छह लोगों पर जिले में डकैती की योजना बनाने के लिए हथियारों के साथ एकत्र होने का आरोप था.

9 पुलिसकर्मियों की पेशी का आदेश

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज-11 डॉ. किशोर कुणाल ने 10 सितंबर को यह आदेश जारी किया. उन्होंने अभियोजन पक्ष को गवाहों को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया. साथ ही, सरैया थाना प्रभारी (SHO) और मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को गवाहों की अदालत में पेशी सुनिश्चित करने को कहा.मामले में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य पेश करने के लिए 28 अक्टूबर की तारीख तय की गई है.

समन और जमानती वारंट भी बेअसर

अदालत के आदेश के मुताबिक, मामला फिलहाल अभियोजन पक्ष के साक्ष्य पेश किए जाने के चरण में लंबित है. अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष के गवाहों को 8 मई 2025 को समन जारी किया गया था. इसके बाद 20 अगस्त को उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद गवाह अदालत में पेश नहीं हुए.गवाहों की लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए अदालत ने अपने कार्यालय को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >