Muzaffarpur BPSC Teacher: सरकारी टीचर बनते ही बदल गयी पत्नी, पति संग रहने से किया इनकार

Muzaffarpur BPSC Teacher: मुजफ्फरपुर में एक BPSC शिक्षिका पर पति पक्ष ने भर्ती प्रक्रिया में खुद को अविवाहित बताकर नौकरी पाने का आरोप लगाया है. साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नौकरी लगने के बाद शिक्षिका ने पति के साथ रहने से मना कर दिया है. मामले की शिकायत DEO से की गई है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur BPSC Teacher: मुजफ्फरपुर में नियुक्त एक BPSC शिक्षिका को लेकर विवाद सामने आया है. शिक्षिका के पति और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को गलत जानकारी दी और खुद को अविवाहित बताया, जबकि उस समय उनकी शादी हो चुकी थी. साथ ही पति और उनके परिवार का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका का व्यवहार बदल गया. धीरे-धीरे उन्होंने पति और ससुराल पक्ष से दूरी बना ली. मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को शिकायत सौंपकर जांच की मांग की गई है.

कोर्ट तक पहुंचा मामला

यह मामला जौनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी शिक्षिका पत्नी से जुड़ा है. दोनों की शादी 2 दिसंबर 2022 को हुई थी. फिलहाल मामला शिक्षा विभाग और न्यायालय दोनों के समक्ष पहुंच चुका है.

शादी के बाद TRE-1 परीक्षा में मिली सफलता

Tre 1 पास करने के बाद महिला, फोटो- एआई जेनरेटेड

परिवार के अनुसार विवाह के बाद शिक्षिका पत्नी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. पति पक्ष का दावा है कि उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में ससुराल पक्ष ने आर्थिक सहयोग किया.

जुलाई 2023 में आयोजित TRE-1 परीक्षा में आरोपी पत्नी सफल हुईं. इसके बाद नवंबर 2023 में उनकी नियुक्ति मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में हुई है.

यह भी पढे़ं: बिहार: प्रोफेसर बहाली का नया नियम, गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म, मैट्रिक से पीएचडी तक के जुड़ेंगे मार्क्स

नौकरी मिलने के बाद बदल गया व्यवहार: पति पक्ष

ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका का व्यवहार बदल गया. धीरे-धीरे उन्होंने पति और ससुराल पक्ष से दूरी बना ली.

परिवार का कहना है कि पहले बातचीत कम हुई और बाद में दोनों के संबंध लगभग समाप्त हो गए. आरोप है कि अप्रैल 2025 में पति अपनी पत्नी के पास मुजफ्फरपुर आए और साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन शिक्षिका ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया.

विभागीय जांच की मांग

Deo को आवेदन सौंपते लोग, फोटो- एआई जेनरेटेड

पति पक्ष का सबसे बड़ा आरोप यह है कि TRE-1 भर्ती प्रक्रिया के दौरान महिला ने अपने दस्तावेजों में वैवाहिक स्थिति को लेकर गलत जानकारी दी.

परिजनों का कहना है कि यदि भर्ती के समय खुद को अविवाहित बताया गया, जबकि शादी पहले ही हो चुकी थी, तो यह विभाग को गलत सूचना देने का मामला हो सकता है. इसी आधार पर परिवार ने मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है.

यह भी पढे़ं: सावन 2026: बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों के लिए तैयार हो रहा रूट, यहां ठहरेंगे श्रद्धालु

शिक्षिका ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी ओर शिक्षिका ने पति पक्ष के आरोपों पर अपनी सफाई दी है. उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर करने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किया, लेकिन रिश्ते को संभालने की कोशिश नहीं की गई.

उन्होंने कहा कि मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वह अपनी विस्तृत बात कोर्ट के समक्ष ही रखेंगी.

जांच पर टिकी निगाहें

कोर्ट में सुनवाई, फोटो- एआई जेनरेटेड

फिलहाल यह मामला शिक्षा विभाग और न्यायालय दोनों के सामने है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई शिकायत के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभागीय जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं. वहीं, वैवाहिक विवाद से जुड़े पहलुओं पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

यह भी पढे़ं: श्मशान से अधजला शव उठा ले गयी पुलिस, जल्दबाजी में हो रहा था अंतिम संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >