Bihar: जमालपुर मुख्य डाकघर में दिवाली की रात गार्ड की गला रेतकर हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: जमालपुर मुख्य डाकघर में दिवाली की रात ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड की हत्या गला रेतकर कर दी गयी. सुबह जब पोस्टमैन को शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी. अब हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है.

Bihar News: मुंगेर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. सोमवार को जहां लोग दिपावली का उत्सव मना रहे थे वहीं बेखौफ अपराधियों ने मुख्य डाकघर जमालपुर के नाइट गार्ड श्यामदेव महतो की गला रेतकर हत्या कर दी. गार्ड पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात थे जहां उसकी हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी. मृतक शेखपुरा का रहने वाला था. जो प्रधान डाकघर में ड्यूटी कर रहा था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ड्यूटी पर तैनात गार्ड की हत्या

सोमवार को जमालपुर के मुख्य डाकघर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान नाइट गार्ड श्यामदेव महतो के रूप में हुई है जो शेखपुरा के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात सोमवार को नाइट गार्ड श्यामदेव अपनी ड्यूटी पर थे.

मंगलवार की सुबह जब पोस्टमास्टर को हुआ शक

मंगलवार की सुबह जब पोस्टमास्टर अजित कुमार पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो मेन गेट को बंद पाया. जिसके बाद वो गार्ड को आवाज लगाने लगे. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो थोड़ी शंका हुई.

Also Read: छठ पूजा: बिहार के इस इलाके में गंगा में आधा दर्जन भूखे मगरमच्छ! चालाकी से करते शिकार, व्रतियों में भय…
मुख्य दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुसी पुलिस

जब लगातार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने ईस्ट कॉलोनी पुलिस स्टेशन फोन किया और मामले का जिक्र किया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधान डाकघर के मुख्य दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया.

नाइट गार्ड का शव मिला

पुलिस ने अंदर प्रवेश किया तो पाया कि काउंटर हाल और उसके द्वार का ताला खुला हुआ है. वहीं पास में नाइट गार्ड का शव पड़ा हुआ था. जानकारी मिलते ही मुख्यालय डीएसपी राजेश कुमार और इंस्पेक्टर पप्पू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >