Bihar: गया में जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की हत्या, समारोह से लौटने के दौरान गोलियों से किया छलनी

गया में जदयू नेता की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. अपराधियों ने जदयू के जिला उपाध्यक्ष की हत्या उनके घर के ही समीप कर दी.

गया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां एक समारोह से वापस लौट रहे सुनील कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी.अपराधी हत्या की नीयत से घात लगाकर बैठे थे. मौका मिलते ही सुनील सिंह को गोली मारकर वो भाग निकले. वहीं अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपराधियों ने शुक्रवार रात को इस घटना को अंजाम दिया है. सुनील सिंह किसी समारोह में शरीक होने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. जबतक सुनील सिंह संभल पाते अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.

जब फायरिंग की आवाज लोगों ने सुनी तो वो मौके पर पहुंचे. जहां सुनील सिंह खून से लथपथ पड़े थे. उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसी क्रम में उनकी मौत हो गयी. सुनील सिंह को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सुनील सिंह को 6 गोली मारी गयी है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है वहीं अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है. उपाध्यक्ष की हत्या से सनसनी फैल गयी है.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >