धरहरा में महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

मंगलवार की रात धरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय विधवा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

प्रतिनिधि, धरहरा. मंगलवार की रात धरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय विधवा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया. मामले में पीड़िता के बयान पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है. अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि पीड़िता मंगलवार की रात अपने घर में अकेले सोयी हुई थी. इसी दौरान गांव के ही एक पंडाल का कारोबार करने वाला युवक ने घर में घूस कर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीडिता ने बताया कि मंगलवार को पडो़स के ही स्व अर्जुन मंडल का श्राद्धकर्म का भोज था. ग्रामीणों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए मेरे देवर जो दिल्ली में रहते है, उन्हीं के छत पर टेंट लगा था. खाना खाने के बाद आरोपित छत के ऊपर लगे टेंट के नीचे सोया था और मैं अपने घर में ही सोई हुई थी. रात में वह आया और मेरे साथ गलत किया. बताया जाता है कि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए आरोपित की मां व पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. धरहरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीडीिता द्वारा दुष्कर्म को लेकर मामला दर्ज कराया गया है. इसमें एक युवक पुष्कर को आरोपित किया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >