दामनकोल झरना में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, पिकनिक के दौरान बना हादसे का शिकार

हवेली खड़गपुर प्रखंड के दामनकोल झरने पर पिकनिक मनाने गए 18 वर्षीय करण की सेल्फी लेते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. दोस्तों और ग्रामीणों के लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. यह क्षेत्र में लगातार दूसरी दुखद घटना है.

Drowning News: हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दामनकोल झरना में बुधवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तारापुर नगर पंचायत वार्ड संख्या-8 के राजगुरु मोहल्ला निवासी भरत तांती के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.

पिकनिक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार करण कुमार अपने आधा दर्जन से अधिक दोस्तों के साथ दामनकोल झरना पिकनिक मनाने गया था. सभी युवक झरना में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान सेल्फी और वीडियो बनाने के क्रम में करण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

बचाने का प्रयास रहा बेकार

घटना के बाद साथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया. काफी देर की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

करण कुमार तारापुर स्थित यूको बैंक के समीप टोटो रिपेयरिंग का कार्य करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था. उसके पिता भरत तांती मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिवार में करण के अलावा एक छोटा भाई है. जवान बेटे की असामयिक मौत से माता-पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है.

लगातार दूसरी डूबने की घटना

Drowning News: गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी हवेली खड़गपुर झील में स्नान के दौरान डूबने से डीएवी पब्लिक स्कूल के एक छात्र की मौत हो गई थी. लगातार हो रही डूबने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >