राजभवन को सीनेटर डॉ कुंदनलाल के नाम व मोबाइल नंबर से की गयी गलत शिकायत

मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ कुंदनलाल ने राजभवन को ई-मेल के माध्यम से अपने नाम और मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा राजभवन को पत्र भेजने की शिकायत की है

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ कुंदनलाल ने राजभवन को ई-मेल के माध्यम से अपने नाम और मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा राजभवन को पत्र भेजने की शिकायत की है. सीनेटर ने राजभवन ई-मेल भेजकर कहा है कि मैं मुंगेर विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य हूं और वर्तमान में विश्वविद्यालय में प्राणी विज्ञान के सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हूं. मुझे अपने मोबाइल नंबर 9304555223 पर एक संदेश मिला कि मेरे मोबाइल नंबर का उपयोग कर मुंगेर मुख्यालय से दोपहर 3:06 बजे आर्टिकल नंबर ईएफ760929242आईएन के साथ एक स्पीड पोस्ट बुक की गई है, लेकिन मेरे द्वारा आज कोई स्पीड पोस्ट बुक नहीं किया गया है. जब मेरे द्वारा इस आर्टिकल नंबर को ट्रैक किया तो मुझे पता चला कि यह स्पीड पोस्ट मुंगेर मुख्यालय के डाकघर में बुक की गई है. जिसे राजभवन भेजा गया है. उन्होंने कहा है कि मुझे आशंका है कि किसी ने जानबूझकर मेरे मोबाइल नंबर और नाम का दुरुपयोग किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया है. फरवरी से मैं विश्वविद्यालय प्रशासन की कुप्रथाओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहा हूं और शायद यही कारण है कि कोई मुझे इस तरह की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से बदनाम करने का प्रयास कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >