दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, सुल्तानगंज मिरठी के मनीष पहलवान ने मारी बाजी

प्रखंड के सजुआ गांव स्थित कुसहा पोखर के समीप वर्षों से चली आ रही दंगल प्रतियोगिता की परंपरा को बनाये रखने के लिए शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

असरगंज. प्रखंड के सजुआ गांव स्थित कुसहा पोखर के समीप वर्षों से चली आ रही दंगल प्रतियोगिता की परंपरा को बनाये रखने के लिए शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डॉ राजेश कुमार सिंह व पहलवान फूलो यादव ने फीता काटकर किया. इस दंगल में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये पहलवानों ने अपना दांव-पेंच दिखाया और दर्शकों की तालियां बटोरी. आयोजनकर्ता फूलो पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता में सुल्तानगंज मिरठी के मनीष पहलवान, बनारस के मुकेश पहलवान, झांसी के प्रमोद पहलवान, उसरी भागलपुर के ललन पहलवान, तिकापुर के सुधीर पहलवान तथा गोसाई दासपुर भागलपुर के मनोज पहलवान सहित कई नामी पहलवानों ने भाग लिया. सभी पहलवानों ने अपने दाव-पेंच के हुनर से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया. इसमें मिरठी सुल्तानगंज के मनीष पहलवान का बेहतर प्रदर्शन रहा. कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश कुमार सिंह पहलवान को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया. आयोजन को सफल बनाने में नित्यानंद यादव, जटो पहलवान, संजीव कुमार, रमन, मुकेश कुमार, मनीष यादव, फुलेश्वर यादव, प्रकाश यादव, अजय यादव एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >