बाइक के धक्के से महिला की मौत, परिजनों में मातम

जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़ी और उसे इलाज के लिए प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर ले जाया गया

बरियारपुर बरियारपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग में शनिवार की शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप बाइक के धक्के से 56 वर्षीय महिला की माैत हो गई. मृतक महिला टीकारामपुर रघुनाथपुर निवासी रामानंद मंडल की पत्नी नीलम देवी बताई जाती है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि रघुनाथपुर निवासी नीलम देवी शनिवार को पिछले पहर कुछ खरीदारी करने रघुनाथपुर गई थी. इस दौरान एनएच मार्ग पर रघुनाथपुर के समीप बरियारपुर से सुल्तानगंज की ओर जा रही एक रेसर बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़ी और उसे इलाज के लिए प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने नीलम देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. लेकिन भागलपुर जाने के क्रम में शनिवार की रात रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इधर बरियारपुर पुलिस मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पति रामानंद मंडल जो सुनने में असमर्थ हैं, उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. उसे मात्र दो पुत्री है. जिसमें एक की शादी हो चुकी है. जबकि दूसरी पुत्री नवम वर्ग में पढ़ाई कर रही है. उनका परिवार इतना गरीब है कि सामाजिक स्तर पर लोग उसे आर्थिक सहयोग करते हैं, तब उसके परिवार का भरण-पोषण होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >