छेड़खानी का विरोध करने पर महिला व उसके पुत्र को पीटकर किया घायल

लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के लड़ैयाटांड़ गांव में गुरुवार को छेड़खानी का विरोध करने पर दंबगों ने महिला और उसके पुत्र को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया.

धरहरा. लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के लड़ैयाटांड़ गांव में गुरुवार को छेड़खानी का विरोध करने पर दंबगों ने महिला और उसके पुत्र को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घायल महिला रीना देवी के पति मनोज यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी पत्नी घास काटने के लिए बहियार गई थी. इसी दौरान राजेश यादव उसके साथ गलत करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा. जिसका विरोध करने पर विश्वनाथ यादव का पुत्र राजेश यादव, मुन्ना यादव, विपुल यादव तथा कालीचरण यादव का पुत्र अजय कुमार आदि ने उसे पीटकर घायल कर दिया. वहीं जब उसका पुत्र 20 वर्षीय प्रिंस कुमार उसे बचाने आया तो उसे भी उनलोगों ने पीटकर घायल कर दिया. वहीं इस संबंध में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >