श्रीराम कथा महोत्सव में बह रही धार्मिक आस्था की बयार

चैत्र नवरात्र पर असरगंज नगर पंचायत स्थित श्री सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में आठ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया गया.

असरगंज. चैत्र नवरात्र पर असरगंज नगर पंचायत स्थित श्री सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में आठ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ समिति के अध्यक्ष मुनेश्वर साह, सचिव चंदन पूर्वे, दिलीप कुमार रंजन एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ने फीता काटकर किया. संचालन कोषाध्यक्ष मनोहर साह ने किया.

मौके पर सचिव चंदन पूर्व ने बताया कि खगड़िया से पधारे कथावाचक अर्चना भारती द्वारा आठ दिनों तक श्री राम कथा संध्या आठ बजे से 11 बजे रात तक किया जाएगा. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. समिति सदस्यों ने बताया कि पिछले 101 वर्षों से यह समिति लगातार रामलीला, रासलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रवचन महोत्सव का आयोजन करती आ रही है, जो क्षेत्र में धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है. आठवें दिन विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला एवं पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे. कथा के दौरान माता की आरती और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मंटू भगत, उप सचिव राजकुमार पजियारा, संयोजक सुधांशु राणा, शंभू मंडल, लाल बहादुर साह, प्रमोद साह, पंकज कुमार दास, वीरेंद्र साह, धनंजय कुमार, अभय कुमार, संजय नायक, संजीव कुमार, राजाराम नायक सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.

नवाह परायण रामायण पाठ में गूंजा भक्ति का स्वर

असरगंज. प्रखंड के मासूमगंज स्थित पुरानी दुर्गा स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को नवाह परायण रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने. कार्यक्रम के दूसरे दिन रामायण पाठ के दौरान जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तो पापों को संहार करने के लिए देवता अवतार लेते हैं. जैसे ही प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन किया गया, वैसे ही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर धीरज शर्मा, सुधांशु प्रसाद, दिनेश राय सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से रामायण पाठ किया गया. पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर कथा का रसपान कर रहे हैं. आयोजक मंडली के सदस्यों ने बताया कि यह नवाह परायण रामायण पाठ लगातार नौ दिनों तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इधर मकवा पंचायत अंतर्गत डाढा गांव के महावीर स्थान में नौ दिवसीय रामायण पाठ का शुरू किया गया है. यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामायण पाठ का श्रवण कर रहे हैं. मौके पर प्रभात रंजन पाठक, नवीन सिंह, आदित्य कुमार पाठक, मिथिलेश प्रसाद सिंह, आत्माराम पाठक, कैलाश प्रसाद सिंह, रघुनंदन पाठक सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >