Shivdeep Lande: पत्नी और बेटी के साथ सीताचरण मंदिर पहुंचे शिवदीप लांडे, बोले- शब्दों में वर्णन करना मुमकिन नहीं

Video Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे इन दिनों बिहार में घूम रहे हैं. होली से एक दिन पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ सीताचरण मंदिर में पूजा किया.

Shivdeep Lande Video : रियल सिंघम के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे ने 28 फरवरी को अपनी नई पारी का ऐलान किया. उन्होंने कहा था कि ‘रन फॉर सेल्फ’ के बैनर तले बिहार में रह कर वो काम करेंगे. उन्होंने किसी राजनितिक दल में शामिल होने से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि उनका आने वाला बिहार की बेहतरी में लगायेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने के मकसद से वो काम करेंगे. इसी क्रम में गुरुवार को वो मुंगेर स्थित सीताचरण मंदिर पहुंचे. इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुंगेर में माता सीता ने अपने पदस्पर्श से पावन कर सम्पूर्ण भारतवर्ष में महापर्व छठ का अनुष्ठान किया था. यहाँ उस सीताचरण मंदिर के दर्शन से मेरा मन तृप्त हुआ. बिहार के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का ये एक विशेष प्रतीक है. यहाँ मैंने पवित्रता एवं असीम शक्ति का अनुभव किया ही और साथ-साथ कष्टहरनी घाट से गंगा माँ के गोद में बैठकर, सम्पूर्ण हरियाली से लिपटे दियारा से गुजरते हुए मंदिर तक का सफ़र मेरे लिए एक ऐसी अद्भुत साधना थी जिसको शब्दों में वर्णन करना मुमकिन नहीं. आज लोग मन की शांति के लिए विभिन्न स्थानों को जाते है परन्तु मन की अगाध शांती और नैसर्गिक सुंदरता में समा जाने के लिए सीताचरण मंदिर का सफ़र कुछ कम नहीं!”

देखें Video:

इसे भी पढ़ें: Big Accident: एक को बचाने में डूबे तीन दोस्त, होली से पहले सिवान में हाहाकार

Siwan News: सिवान में भीषण एक्सीडेंट, बाइकों के टक्कर में दो की मौत, होली से पहले बुझ गया घर का चिराग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >