उपप्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी वोटिंग

संग्रामपुर के उपप्रमुख के कार्यों से क्षुब्ध होकर कई पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है. उपप्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति सदस्यों की राजनीति गरमा गयी है और एकजुट होकर उन्हें पदच्युत करने में लगे हैं.

संग्रामपुर. संग्रामपुर के उपप्रमुख के कार्यों से क्षुब्ध होकर कई पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है. उपप्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति सदस्यों की राजनीति गरमा गयी है और एकजुट होकर उन्हें पदच्युत करने में लगे हैं. इसे लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में मतदान की प्रक्रिया अपनाई जायेगी. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तारापुर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार को प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में नियुक्त किया गया है. उनकी निगरानी में ही अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाले मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी. बताया जा रहा है कि पंचायत समिति के कुछ सदस्यों द्वारा उपप्रमुख अनिरुद्ध यादव के कार्यों पर असंतोष जताया गया और अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. प्रस्ताव को लेकर प्रखंड की राजनीतिक तेज हो गयी है और सभी की नजरें शनिवार को होने वाली बैठक और मतदान के परिणाम पर टिकी हुई है. वहीं उपप्रमुख भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पंचायत समिति सदस्यों से संपर्क बनाये हुए हैं. बहरहाल, मामला जो भी हो, मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि उपप्रमुख अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे और या फिर उन्हें पदच्युत होना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >