बीआर महिला कॉलेज में छात्राओं को मतदाता के प्रति किया जागरूकता

बिहार विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटरो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कोषांग ने कवायद तेज कर दी है

मुंगेर. बिहार विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटरो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कोषांग ने कवायद तेज कर दी है. मंगलवार को स्वीप की ओर बीआर महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्वीप कोषांग के अधिकारी व स्वीप आईकॉन ने वहां पढ़ रही छात्राओं खास कर यूथ वोटर को मतदान के प्रति जागरूक किया. कॉलेज की छात्राओं के साथ ही अधिकारियों ने मानव शृंखला बनायी और यंग वोटर खास पहली वार वोटर बने छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलायी. स्वीप आईकॉन श्रृजा सेन गुप्ता ने छात्राओं को यूथ वोटर के रूप में मतदान से संबंधित जानकारी दी और मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया. स्वीप के अधिकारियों ने फस्ट टाइम वोटर को मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए आपका मतदान करना जरूरी है. मानव शृंखला हमारी एकजुटता को दर्शाता है और इसे बनाने का उद्देश्य है कि हम सभी एकजुट होकर मतदान के दिन मतदान जरूर करें. अधिकारियों ने बताया कि जिन छात्राओं की आयु 18 प्लस है और मतदाता सूची में नामांकित नहीं है, वैसी छात्राएं अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र मुंगेर के काउंटर पर उपस्थित होकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. मौके पर स्वीप के नोडल पदाधिकारी सनिरा प्रसाद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या, कॉलेज की प्राचार्य सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >