स्वयंसेवकों ने किया वृक्षारोपण

स्वयंसेवकों ने किया वृक्षारोपण

मुंगेर

आरडी एंड डीजे कॉलेज एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन गुरूवार को कॉलेज परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया. जिसका नेतृत्व प्राचार्य प्रो ब्रिजेन्द्र कुमार तथा संचालन एनएसएस पीओ डॉ भास्कर मिश्रा ने किया. इस दौरान लगभग 100 स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया. इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर रैली निकाली गयी. जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कल एमयू व कॉलेजों में रहेगा अवकाश

मुंगेर – एमयू और उसके सभी कॉलेज गुरूवार को वीर कुंवर सिंह जयंती अवकाश के बाद वैसे तो शुक्रवार को खुलेंगे, लेकिन इसके बाद शनिवार 25 अप्रैल को जानकी नवमी अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. वही 26 अप्रैल रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. जिसके बाद 27 अप्रैल सोमवार को विश्वविद्यालय व सभी कॉलेज खुलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >