रेल इंजन कारखाना में विश्वकर्मा पूजा समारोह के विभिन्न चित्र | Prabhat Khabar Network

जमालपुर रेल कारखाने में विश्वकर्मा पूजा की धूम, 15 से 20 हजार लोगों ने किया कारखाना परिसर का भ्रमण

जमालपुर रेल कारखाने में विश्वकर्मा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें 15 से 20 हजार लोगों ने भाग लिया. विभिन्न शॉप्स में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को उल्लास से भर दिया.

जमालपुर : जमालपुर स्थित रेलवे की विभिन्न संस्थाओं में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा समारोह धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य आकर्षण रेल इंजन कारखाना जमालपुर रहा, जहां विभिन्न शॉप और अनुभागों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. कई शॉप में प्रतिमा स्थापना स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. पूजा के दौरान पूरा कारखाना परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजता रहा.

रेल इंजन कारखाना में विश्वकर्मा पूजा समारोह के विभिन्न चित्र | Prabhat Khabar Network

बुधवार की सुबह 8 बजे से रेल कर्मियों और उनके परिजनों के अलावा कारखाना देखने पहुंचे लोगों के लिए परिसर में प्रवेश शुरू हुआ. इस बार दूर-दराज से आने वाले लोगों को शाम 4 बजे तक कारखाना परिसर में रहने की अनुमति दी गयी. इससे पहले लोगों को दोपहर 2 बजे तक ही परिसर में रहने की अनुमति मिलती थी. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि कारखाना प्रबंधन की ओर से इस बार शाम 4 बजे तक कारखाना भ्रमण की अनुमति दी गयी है.

देश के अन्य हिस्सों से अलग 16 सितंबर को हुई पूजा

रेल इंजन कारखाना जमालपुर में देश के अन्य हिस्सों से अलग 16 सितंबर को ही विश्वकर्मा पूजा मनाने की परंपरा रही है. इसी क्रम में रेल इंजन कारखाना के साथ डीजल शेड में भी मंगलवार को पूजा आयोजित की गयी.

विश्वकर्मा पूजा देखने और कारखाना परिसर का भ्रमण करने के लिए मुंगेर जिले के अलावा बेगूसराय और खगड़िया सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. भीड़ के कारण अल्बर्ट रोड के तीनबटिया से वर्कशॉप रोड के दोनों ओर दुकानें लगी रहीं. लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

रेल इंजन कारखाना में विश्वकर्मा पूजा समारोह के विभिन्न चित्र | Prabhat Khabar Network

कई शॉप में प्रतिमा स्थापना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

पूजा को लेकर रेल कारखाना परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा. क्रेन शॉप, डब्ल्यूसीएस, टीपीटी, डब्ल्यूआरएस-1, डब्ल्यूआरएस-2 और कैशनब बोगी शॉप सहित अन्य अनुभागों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी.

कई शॉप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. मिल राइट शॉप में आयोजित कार्यक्रम में बाहरी कलाकारों के साथ स्थानीय रेलकर्मियों और उनके बच्चों ने भी प्रस्तुति दी. कारखाना भ्रमण के लिए पहुंचे लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया.

रेल इंजन कारखाना में विश्वकर्मा पूजा समारोह के विभिन्न चित्र | Prabhat Khabar Network

आरपीएफ ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

कारखाना परिसर में आने वाले लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में अधिकारी और महिला-पुरुष जवान तैनात रहे. बताया गया कि इस बार करीब 15 से 20 हजार लोगों ने कारखाना परिसर में प्रवेश कर विश्वकर्मा पूजा समारोह का आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >