नामांकन फॉर्म नहीं मिलने पर टाउन उच्च विद्यालय में किया हंगामा

छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को बिना नामांकन फॉर्म के ही लौटना पड़ा वापस

मुंगेर. शहर के प्लस टू टाउन उच्च विद्यालय में शनिवार की सुबह में नामांकन फॉर्म नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने हंगामा किया. हालांकि विद्यालय प्रबंधन पर इस हंगामे का कोई असर नहीं पड़ा और हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को बिना नामांकन फॉर्म के ही वापस लौटना पड़ा.

बताया जाता है कि टाउन उच्च विद्यालय में शनिवार की सुबह छह बजे दर्जनों बच्चे और अभिभावक कक्षा नवम वर्ग में नामांकन के लिए नामांकन फॉर्म लेने को लेकर कतारबद्ध हो गये थे. लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने पोषक क्षेत्र में एडमिशन कराने के नियम की बात कही व फॉर्म नहीं दे रहे थे. इसके कारण छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने हंगाम शुरू कर दिया. अभिभावक सरिता देवी समेत छात्रों ने बताया कि नवमीं कक्षा में नामांकन का फार्म स्कूल द्वारा नहीं दिया जा रहा है. कई दिनों से हम लोग नामांकन फॉर्म के लिए यहां आ रहे हैं, लेकिन टाल-मटोल कर नामांकन फॉर्म नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में हाई स्कूल में हमलोगों का एडमिशन कैसे होगा. अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की मनमानी के कारण बच्चों का एडमिशन नवम वर्ग में नहीं होगा और भविष्य चौपट हो जायेगा.

कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि सभी बच्चे शहरी क्षेत्र के हाई स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं. लेकिन नियमानुसार उनको अपने पोषक क्षेत्र के हाइस्कूल में ही नामांकन कराना है. ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों से आठवीं पास बच्चों का एडमिशन शहरी क्षेत्र के हाइस्कूलों में संभव नहीं है.

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >