उधना-मालदा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 7 घंटे 36 मिनट लेट, दोपहर बाद जमालपुर पहुंचने की संभावना

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई थी. इस वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं. रेलवे ने अब ट्रेनों की गति सामान्य करने का निर्णय लिया है.

जमालपुर (मुंगेर) : पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली लंबी दूरी की दो ट्रेनें शनिवार सुबह विलंब से चल रही थीं. इनमें उधना जंक्शन से मालदा टाउन जाने वाली स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटे 36 मिनट और आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट रही.

उधना-मालदा स्पेशल ट्रेन 7 घंटे 36 मिनट लेट

उधना जंक्शन से मालदा टाउन जाने वाली 09033 डाउन स्पेशल फेयर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे 36 मिनट विलंब से चल रही थी.

इस ट्रेन का जमालपुर स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:30 बजे है. लेकिन शनिवार सुबह 9:42 बजे तक ट्रेन बख्तियारपुर जंक्शन नहीं पहुंच सकी थी. बख्तियारपुर से जमालपुर पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लगने के कारण ट्रेन के दोपहर 12 बजे के बाद जमालपुर पहुंचने की संभावना जतायी गयी.

गरीब रथ भी करीब डेढ़ घंटे लेट

इसी रेलखंड से गुजरने वाली 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से चल रही थी.

ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे है. शनिवार सुबह 9:30 बजे तक ट्रेन मोकामा में ही थी. ऐसे में इसके करीब 10:45 बजे तक जमालपुर पहुंचने की संभावना बतायी गयी.

गंगा के जलस्तर से प्रभावित हुई थी ट्रेनों की रफ्तार

बता दें कि साहिबगंज लूप लाइन के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद रेलवे ट्रैक की स्थिति को देखते हुए 4 सितंबर से प्रभावित रेल अंडरब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर प्रिकॉशन के तौर पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा था.

अब गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए रेलवे ने शनिवार से इस रेलखंड पर ट्रेनों को वास्तविक निर्धारित रफ्तार से चलाने का निर्णय लिया है. इससे आने वाले दिनों में इस रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब परिचालन में कमी आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >