दो लड़की लापता, पिता व भाई ने दर्ज करायी गुमशुदगी की प्राथमिकी

खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर तथा पूरब आजीमगंज से दो लड़की लापता हो गयी है.

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर तथा पूरब आजीमगंज से दो लड़की लापता हो गयी है. इस मामले में लापता लड़की के पिता तथा भाई ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है और सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. वहीं पुलिस ने लड़की की खोजबीन प्रारंभ कर दी है. मधुबन दरियापुर गांव निवासी रामचरित्र पासवान के पुत्र अविनाश कुमार ने थाना में दिए अपने आवेदन में बताया कि मेरी बहन 18 वर्षीय चंदा कुमारी बीए पार्ट-2 का फॉर्म भरने की बात कहकर हरि सिंह महाविद्यालय के लिए निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी. हम लोगों ने सभी जगह उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि गांव के ही रवि नंदन कुमार, सुमन कुमार, कपिलदेव बिंद, रोशन कुमार तथा नीतीश कुमार ने शादी की नियत से उसका अपहरण कर लिया है. वहीं दूसरी ओर पूरब आजीमगंज निवासी हितेश ठाकुर ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री सानिया कुमारी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में हितेश ठाकुर ने बताया कि मेरी पुत्री सानिया कुमारी सुबह किसी आवश्यक कार्य से खड़गपुर बाजार गयी तथा शाम तक वापस नहीं आई. पड़ोस के गांव तथा रिश्तेदारों के घर काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला. अविनाश कुमार तथा हितेश ठाकुर ने थानाध्यक्ष से अपनी बहन व पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है. वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >