एमयू के दो कॉलेज बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत एमयू के दो कॉलेज पहले चरण में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे, जबकि दूसरे चरण में 4 कॉलेज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे.

मुंगेर. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत एमयू के दो कॉलेज पहले चरण में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे, जबकि दूसरे चरण में 4 कॉलेज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे. पहले चरण में जहां एमयू के आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर और कोशी कॉलेज, खगड़िया का चयन किया गया है. वही दूसरे चरण में जमालपुर कॉलेज, जमालपुर, केकेएम कॉलेज, जमुई, केएसएस कॉलेज, लखीसराय तथा आरडी कॉलेज शेखपुरा का चयन किया गया है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत इन कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्थाओं के साथ यहां के आधारभूत संरचनाओें को सुदृढ़ किया जायेगा. इसके लिये पहले यहां के शिक्षक व विद्यार्थियों से मंतव्य लिया जायेगा.

————-

पीजी सेमेस्टर-3 की प्रायोगिक परीक्षाएं आरंभ

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2025-26 पीजी सेेमेस्टर-3 की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 फरवरी से आरंभ कर दी गयी है. जो 9 फरवरी तक ली जा रही है. प्रायोगिक परीक्षा के लिये विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग विषयों के लिये अलग-अलग केंद्र बनाया गया है. जहां संबंधित विषयों के विद्यार्थी अपने प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार जंतु विज्ञान, वणस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र और भूगोल विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं आरडी एंड डीजे कॉलेज में हो रही है. जबकि गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं बीआरएम कॉलेज और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में ली जा रही है.

——————-

पीजी सेमेस्टर-1 के लिये जल्द भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है. वही अब विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये जल्द ही परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार उक्त सत्र की परीक्षा फॉर्म भराने के लिये 10 फरवरी से प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. हलांकि अबतक विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिये कोई सूचना जारी नहीं की गयी है, लेकिन लगभग 5 माह लंबी नामांकन प्रक्रिया के कारण अब उक्त सत्र के लिये जल्द ही परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >