हेल्थ सेंटर पर गायब रहने वाले सीएचओ समेत दो एएनएम पर गिरी गाज

धरहरा प्रखंड के बरमसिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है

धरहरा प्रखंड के बरमसिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया था निरीक्षण दो एएनएम के तीन दिनों के वेतन पर रोक, सीएचओ के मानदेय पर भी रोक लगाने की अनुशंसा धरहरा. धरहरा प्रखंड के बरमसिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के 19 मार्च 2026 को औचक निरीक्षण में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरमसिया दोपहर मे बंद पाया गया था. हैरानी की बात यह रही कि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी मौके से गायब थे. इससे ग्रामीणों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पायी. निरीक्षण में अनुपस्थिति पाए जाने पर एएनएम बबिता कुमारी और रूणा कुमारी सहित सीएचओ आकाश कुमार पर कार्रवाई गयी है. दोनों एएनएम के मार्च माह के तीन दिनों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है, वहीं सीएचओ के मानदेय पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की अनुशंसा की गयी है. सभी संबंधित कर्मियों को दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. मामले को गंभीर मानते हुए उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >