आभूषण ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कान की बाली बरामद

महिला से ठगी किये गये कान की बाली को भी बरामद किया.

नौवागढ़ी के राधिक ज्वेलर्स के संचालक एवं सीताकुंड के एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त तारापुर ————————- वृद्ध महिला से बहला फुसलाकर आभूषण ठगी मामले में तारापुर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी सहित एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है. तारापुर पुलिस ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से नौवागढ़ी बाजार स्थित राधिक ज्वेलर्स के संचालक को गिरफ्तार किया और उसके पास से ठगी किये गये दो कान की बाली को भी बरामद किया. इस संबंध में तारापुर के अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि सोमवार को आदर्श नगर सुल्तानगंज के मंगल कुमार एवं ऋतिक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया था. जबकि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में अहम जानकारी भी दी थी. दोनों आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांड के आइओ दरोगा कमलेश्वरी यादव ने मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी की. इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी स्थित राधिका ज्वेलर्स के मालिक उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया गया और महिला से ठगी किये गये कान की बाली को भी बरामद किया. जबकि सीताकुंड निवासी अविनाश कुमार को टीवीएस राइडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया और उसकी मोबाइल को भी जब्त किया. आइओ ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार की छापेमारी की जायेगी. सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. ———————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >