महिला थाना के सामने चार दिनों से गिरा है पेड़, प्रशासन बेखबर

भगत सिंह चौक पीपलपांती रोड़ स्थित पुराने महिला थाना के बाहर पिछले तीन दिनों से एक सूखा पेड़ गिरा पड़ा है.

मुंगेर. भगत सिंह चौक पीपलपांती रोड़ स्थित पुराने महिला थाना के बाहर पिछले तीन दिनों से एक सूखा पेड़ गिरा पड़ा है. जिसपर अबतक न तो जिला प्रशासन की नजर पड़ी है और न ही वन विभाग की. यह हाल तब है, जब पुराने महिला थाना के बगल में ही डीडीसी का आवास है. बताया गया कि तीन दिन पहले ही पुराने महिला थाना के गेट के पास पेड़ का एक बड़ा डाल टूटकर गिर गया. हालांकि इस थाने में अब कार्य नहीं हो रहा है, लेकिन यहां अब भी पुलिस कर्मी है. बताया गया कि पेड़ हटाने पर अबतक वन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम किसी की नजर नहीं पड़ी है. जिसके कारण परेशानी हो रही है. वहीं सड़क किनारे की पेड़ का डाल गिरे होने से आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >