पुलिस सप्ताह पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षु आरक्षी आंचल प्रथम

मुख्य अतिथि ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इल्तुतमिश की बेटी रजिया सुल्तान हो या सावित्री बाई फुले, ये ऐसी महिलाएं हैं,

मुंगेर

जमालपुर कॉलेज जमालपुर एवं बीएनपी 9 द्वारा बुधवार को पुलिस सप्ताह पर महिला एवं बाल सशक्तिकरण विषय पर पुलिस प्रशिक्षुओं एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में बीएमपी 9 के समादेष्टा विद्या सागर थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ चन्दन कुमार तथा संचालन बीएमपी 9 के प्रशिक्षक ओम प्रकाश कुमार ने किया.

प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि जमालपुर कॉलेज जमालपुर बीएमपी 9 का पड़ोसी है. समय-समय पर कॉलेज की छात्राएं और वॉलेंटियर्स पुलिस-पब्लिक संवाद को बढ़ावा देने के लिये बीएमपी 9 कैंपस में जाते हैं. ऐसे में आज बीएमपी 9 के प्रशिक्षु हमारे बीच हैं. मुख्य अतिथि ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इल्तुतमिश की बेटी रजिया सुल्तान हो या सावित्री बाई फुले, ये ऐसी महिलाएं हैं, जो देश और समाज को आगे बढ़ाने के जज्बे से भरपूर थीं. आज महिला और बाल सशक्तिकरण जरूरी है, ताकि बेटियां समाज को न केवल सुरक्षित रखें, बल्कि उन्हें सबल भी बनाएंगी. महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, बढ़ती भ्रूण हत्याएं, गैर बराबरी, लिंगानुपात का असामान्य होना, पितृसत्तात्मक समाज की जकड़न में आधी आबादी की कार्य कुशलता को कुंठित करना आज के समय का अभिशाप है.

भाषण प्रतियोगिता में आंचल रही प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में पुलिस प्रशिक्षु आरक्षी आंचल कुमारी प्रथम, आरक्षी गुड़िया द्वितीय और आरक्षी नेहा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. इसके अलावे आरक्षी चांदनी कुमारी, शिल्पी कुमारी तथा अन्य को सांत्वना पुरस्कार का मेडल प्रशिक्षक सरिता कुमारी द्वारा दिया गया. सफल तीन प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया. मौके पर डॉ मुकेश कुमार, डॉ अजय कुमार प्रभाकर, डॉ चंदा , डॉ राकेश नटराजन, अनामिका, श्रेया, दीप्ति, निशा, चांदनी, शिला, रेशमी, रश्मि, नीलू, रंजिता, कृष्णा, श्रद्धा,सुमन, नीलिमा, श्रेयसी, पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार राम, बटेश्वर दास, परमानंद पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >