बारिश में फिर धंसी तोपखाना बाजार–मिर्ची तालाब सड़क, गड्ढे में फंसा नगर निगम का ट्रैक्टर

मुंगेर के तोपखाना बाजार-मिर्ची तालाब मार्ग पर बारिश के कारण सड़क धंस गई, जिससे नगर निगम का ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गया। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

मुंगेर. शहर में रविवार रात हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति की एक बार फिर पोल खोल दी. तोपखाना बाजार से मिर्ची तालाब जाने वाले मार्ग में जिला स्कूल के पीछे सड़क कई स्थानों पर धंस गई. सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन जाने से आवागमन बाधित हो गया. स्थिति तब और गंभीर हो गई जब गड्ढे को मिट्टी से भरने पहुंची नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वयं सड़क धंसने के कारण उसमें फंस गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और काफी मशक्कत के


बाद ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया गया

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिवरेज एवं जलापूर्ति पाइप खुदाई और मोटरेबल करने में बरती गई अनियमित के कारण यह सड़क पूरी तरह से अंदर से खोखली हो चुकी है. हर बार बारिश होने पर सड़क का कोई न कोई हिस्सा धंस जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसके बावजूद नगर निगम की ओर से केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया जाता है. स्थायी समाधान नहीं किए जाने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

खासकर स्कूल बच्चे प्रतिदिन होते हैं परेशान राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं. सड़क धंसने के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है. लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी निराकरण नहीं किया गया.

तकनीकी जांच कराकर धंसान के कारणों का लगाया जाए पता

नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तकनीकी जांच कराकर इसके नीचे धंसान के कारणों का पता लगाया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >