मुंगेर सदर अस्पताल का आज का ओपीडी रोस्टर जारी, जानिये किस विभाग में कब मिलेंगे डॉक्टर
Munger Health Update : आज सदर अस्पताल मुंगेर जाने से पहले यह खबर आपके बेहद काम की है. फिजिशियन से लेकर महिला, नेत्र, हड्डी और इमरजेंसी विभाग तक, किस समय कौन डॉक्टर मरीजों को देखेंगे, इसका पूरा रोस्टर जारी कर दिया गया है.
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट : सदर अस्पताल में सोमवार को विभिन्न विभागों में मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गयी है. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार सुबह और शाम दोनों पालियों में ओपीडी सेवा संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी, आईसीयू, प्रसव केंद्र और एसएनसीयू में भी चिकित्सकों की तैनाती रहेगी.
फिजिशियन और हड्डी विभाग में ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
फिजिशियन विभाग में डॉ रौशन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम की ओपीडी में डॉ शशिधर शाम 4 बजे से 6 बजे तक अपनी सेवा देंगे.हड्डी विभाग में डॉ निरंजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखेंगे. शाम की पाली में भी विभाग की ओपीडी संचालित होगी.
नेत्र और दंत विभाग में भी चलेगी ओपीडी
नेत्र विभाग में डॉ अनुराग सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे, जबकि शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रेयान मौजूद रहेंगे.दंत विभाग में डॉ पुतुल कुमारी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगी.
महिला ओपीडी और प्रसव केंद्र में विशेष व्यवस्था
महिला विभाग में डॉ स्मृति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक महिला मरीजों की जांच व इलाज करेंगी.वहीं प्रसव केंद्र में डॉ अर्चना सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवा देंगी ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज और परामर्श मिल सके.
पीकू वार्ड, एसएनसीयू और आइसीयू में तैनात रहेंगे चिकित्सक
पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ पंकज सागर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बच्चों का इलाज करेंगे.इमरजेंसी और आईसीयू विभाग में डॉ बीएन सिंह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहेंगे. वहीं आईसीयू राउंड की जिम्मेदारी डॉ के रंजन संभालेंगे.मेल वार्ड राउंड के लिए डॉ निरंजन की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील की है ताकि इलाज में सुविधा हो सके.