ईटवा हटिया चौक पर शटर तोड़कर किराना दुकान में हजारों की चोरी

ईटवा हटिया चौक स्थित किराना दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

प्रतिनिधि, धरहरा. ईटवा हटिया चौक स्थित किराना दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान से नकदी सहित हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात चोरों ने राम मंडल और अरूण साव के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना के एसआई संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पीड़ित दुकानदार राम मंडल ने बताया कि चोर ने शुक्रवार की रात उसके दुकान का शटर तोड़ कर दुकान के गल्ला से दो हजार रूपया नगद और 30 हजार रूपये के सामानों की चोरी कर ली. वहीं अरूण साह ने बताया कि चोर ने उनके दुकान का शटर गार्ड तोड़कर दुकान के गल्ला में रखा करीब चार -पांच हजार नगद रूपया की चोरी कर ली. पुलिस चोरों को शिनाख्त करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >