Munger जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के कई स्थानों पर बने प्याऊ के वाटर कूलर खराब

शहर के कई प्याऊ के वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की खबर Munger News : नगर परिषद जमालपुर ने शहर के लगभग 33 वार्ड में प्याऊ का निर्माण कराया है इतना ही नहीं कई प्याऊ में आआर ओ की सुविधा के साथ वाटर कूलर भी लगाया गया है ताकि गर्मी के मौसम में शहर वासियों और राहगीरों को पीने के लिए ठंडा पानी मिल सके सर्दी के मौसम में इसकी उपयोगिता समाप्त हो जाने के बाद गर्मी प्रचंड रूप धारण कर रही है परंतु शहर के कई प्याऊ के वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा है क्योंकि वाटर कूलर मेंटेनेंस के अभाव में खराब पड़ा हुआ है वहीं यह भी जानकारी मिली है कि कई आर ओ खराब हो गया है गर्मी के इस मौसम में जहां शहर के लगभग दो दर्जन वार्ड में पेयजल की समस्या बनी हुई है वही लोगों की निर्भरता नगर परिषद के प्याऊ पर कायम हो गई है ऐसे में प्याऊ से ठंडा पानी की तलाश में जब शहरवासी या राहगीर पानी पीने के लिए प्याऊ के वाटर कूलर पर पहुंचते हैं तब उन्हें निराशा हाथ लगती है जानकारी में बताया गया है कि लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित कर्मचारियों से भी की है परंतु अब तक वाटर कूलर को दुरुस्त नहीं किया जा सका है इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने बताया कि शहर के तमाम वाटर कूलर को दुरुस्त करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को आदेश दिया गया है और जल्द ही शहर के सभी वाटर कूलर को दुरुस्त कर दिया जाएगा यह काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >