Munger अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीपुर, एनएच-80 पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ .

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट Munger News : मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीपुर, एनएच-80 पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ . कोडरमा से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक मारुति कार समेत दो चारपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.गनीमत रही कि उस समय किसी वाहन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >