संग्रामपुर में नई रेल लाइन पर शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

रेल लाइन के निर्माण होने से बाबा बैजनाथ धाम, देवघर तक श्रद्धालुओं को सीधी सुविधा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

संग्रामपुर में नई रेल लाइन की मांग को लेकर हुई आमसभा संग्रामपुर सुल्तानगंज-देवघर वाया असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, कटोरिया रेल परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद भी वर्षों से कार्य आरंभ नहीं किया गया है. इसे लेकर शनिवार को संग्रामपुर बाजार स्थित महावीर स्थान चौक पर सुल्तानगंज-तारापुर-संग्रामपुर कटोरिया रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक मनोज शाह की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा को संबोधित करते हुए संयोजक ने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जमालपुर आये हैं. उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज-देवघर वाया असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, कटोरिया रेल परियोजना की स्वीकृति के बावजूद वर्षों से काम शुरू नहीं हो पाया है. जबकि जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा रेल मंत्री को पत्र भी भेजा गया है. बावजूद अबतक कोई पहल नहीं किया गया है. इस रेल लाइन के निर्माण होने से बाबा बैजनाथ धाम, देवघर तक श्रद्धालुओं को सीधी सुविधा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन एनडीए के दो सांसद और चार विधायकों के होते हुए भी यह योजना आज तक अधूरी है. अगर इस रेल परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति आंदोलन को तेज करेगी और कार्य आरंभ कराकर रहेगी. सभा में उमाकांत शाह, कुन्नू भगत, कुश केसरी, देवेंद्र शाह, सुमित्रा देवी, विवेक यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >