जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज ने मुंगेर, तारापुर एवं जमालपुर विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मंगलवार को बैठक की

मुंगेर. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज ने मुंगेर, तारापुर एवं जमालपुर विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मंगलवार को बैठक की. उन्होंने चुनाव की तैयारियों से संबंधित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीएम ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. प्रथम चरण के लिए 10 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक नामांकन होगा. संविक्षा की तिथि-18 अक्टूबर, अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, मतदान 6 नवंबर और मतगणना की तिथि 14 नवंबर निर्धारित है. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर सह निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाची पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर-सह-निर्वाची पदाधिकारी जमालपुर विधान सभा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मुंगेर सहित तीनों विधान सभा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >