गबन के आरोपित गिरफ्तार महिला को चिकित्सक ने बताया अनफिट, लौटी पंजाब पुलिस

पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह नगर अंतर्गत काठगढ़ थाना के स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम सोमवार की सुबह धरहरा पहुंची और गबन मामले के नामजदों की गिरफ्तारी के लिए धरहरा चौहान टोला में छापेमारी की.

मुंगेर. पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह नगर अंतर्गत काठगढ़ थाना के स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम सोमवार की सुबह धरहरा पहुंची और गबन मामले के नामजदों की गिरफ्तारी के लिए धरहरा चौहान टोला में छापेमारी की. इस दौरान एक वृद्ध नामजद महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन धरहरा पीएचसी में मेडिकल चेकअप के दौरान उसे चिकित्सक ने अनफिट करार दिया. इसके बाद बिना महिला को साथ लिए पंजाब पुलिस वापस लौट गयी.

बताया गया कि इन्वेस्टिगेशन टीम आसमां एक्सपोर्ट इंडिया प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में हुए गबन के आरोपित के घर छापेमारी की. सभी गबन के आरोपित घर से गायब मिले. लेकिन पुलिस ने घर पर रह रही एक वृद्ध महिला को हिरासत में लिया. जिसे अपने साथ पंजाब ले जाने से पहले नियमानुसार मेडिकल चेकअप के बाद मुंगेर कोर्ट में उपस्थापन कराया जाता है और न्यायालय के निर्देश पर पंजाब ले जाती. पंजाब पुलिस हिरासत में लिये महिला को पीएचसी धरहरा ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसका मेडिकल जांच की. चिकित्सकों ने उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए उसे अनफिट घोषित कर दिया. इस कारण पंजाब पुलिस बिना महिला को साथ लिए ही बेरंग वापस पंजाब लौट गयी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >