मुंगेर. तीन माह से बकाया वेतन, सीनियर स्केल में प्रोन्नति व शिक्षकों के सेवा संपुष्टि नहीं मिलने से नाराज मुंगेर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को अपने-अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. नेतृत्व मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) के महासचिव प्रो हरिश्चंद्र शाही, कार्यकारी महासचिव डॉ मुकेश कुमार एवं अध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन ने किया.
मुगुटा के आह्वान पर विश्वविद्यालय के 36 अंगीभूत कॉलेज एवं 18 पीजी विभाग के लगभग 250 शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. महासचिव ने कहा कि अगर हमारी मांगों को शीध्र पूरा नहीं किया जाता है तो संघ इस आंदोलन को आमरण अनशन तक लेकर जायेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी प्राध्यापक अपने दायित्वों के प्रतिवद्ध हैं, लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन अधिनियम आधारित हमारी देयताओं का ससमय निष्पादन करे. उन्होंने कहा कि प्राध्यापक सरकार एवं विश्वविद्यालय की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं. जिसे लेकर चरणाबद्ध आंदोलन के तक काला बिल्ला लगाकर सभी प्राध्यापकों द्वारा कार्य संपादन किया गया. मौके पर सहायक महासचिव प्रो गिरीशचंद्र पांडेय, डॉ ओमप्रकाश, डॉ कुंडल कुमार, प्रभात कुमार, सुदर्शन कुमार प्रियदर्शी, डॉ शिवकुमार मंडल, डॉ बिजेंद्र कुमार ब्रजेश, डॉ अमित कुमार, ललितेश्वर कुमार, डॉ अभय कुमार, डॉ औरंगजेब, डॉ राजीव कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया.काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध
नेतृत्व मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) के महासचिव प्रो हरिश्चंद्र शाही, कार्यकारी महासचिव डॉ मुकेश कुमार एवं अध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन ने किया
