दारोगा की पत्नी ने पति के सर्विस रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या

निजी अस्पताल पहुंचे एसपी, एसएफएल की टीम कर रही जांच

मुंगेर. जिले के सफियासराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार की पत्नी 29 वर्षीय मधु कुमारी ने शनिवार की शाम अपने पति के सर्विस रिवाल्वर से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद दल-बल के साथ सफियाबाद स्थित मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की. इसके साथ ही एसएफएल की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसआइ चंदन कुमार सफियासराय थाना में तैनात हैं. वे अपनी पत्नी मधु कुमारी के साथ सफियासराय में ही किराये के मकान में रहते हैं. शनिवार की शाम उनकी पत्नी ने चंदन के ही सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली. उसे इलाज के लिए सफियासराय स्थित मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गयी थी. इसी बीच शनिवार की शाम मधु ने चंदन के सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली. सूचना मिलते ही सफियासराय थानाध्यक्ष व अन्य मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल लाया, जहां उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि घटना सर्विस रिवाल्वर से हुई है, इसलिए हर बिंदु पर गहन जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है. एसपी ने बताया कि इस मामले में एसएफएल की टीम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. शव का पोस्टमार्टम भी कराया जायेगा. विस्तृत जानकारी पूछताछ व जांच के बाद ही मिल पायेगी और स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >