क्षेत्रीय गणित मेला में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

लगन और समर्पण के साथ सतत परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और ऐसी सफलता से छात्रों में चुनौतियों का सामना करने का गुण विकसित होता है.

मुंगेर. लगन और समर्पण के साथ सतत परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और ऐसी सफलता से छात्रों में चुनौतियों का सामना करने का गुण विकसित होता है. यह बातें सरस्वती विद्या मंदिर में क्षेत्रीय गणित मेला 2025 में सफल हुए छात्रों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कही. क्षेत्रीय गणित मेला 2025 में आयुष गुप्ता, बाल वर्ग पत्रवाचन में प्रथम, शशांक शेखर, तरुण वर्ग प्रयोग में प्रथम, रवि कुमार रवि, किशोर वर्ग प्रदर्शन में प्रथम, वैष्णवी कुमारी, किशोर वर्ग प्रदर्शन में प्रथम, द्वीप शर्मा, तरुण वर्ग प्रदर्शन में प्रथम, आयुष कुमार, बाल वर्ग प्रदर्शन में तृतीय, अर्णव राठौर, किशोर वर्ग प्रयोग में तृतीय, वैष्णवी कुमारी, किशोर वर्ग पत्रवाचन में तृतीय, स्मृति आनंद, तरुण वर्ग पत्रवाचन में तृतीय एवं शिक्षक उज्ज्वल कुमार, पत्रवाचन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उपप्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने सफल छात्रों एवं शिक्षक को सम्मानित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय गणित मेला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं शिक्षक अब अखिल भारतीय गणित मेला में प्रतिभाग करेंगे, जो छह से नौ नवंबर तक पंजाब के सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन विद्याधाम, जालंधर में होगा. मौके पर शिक्षक नवनीत चंद्र मोहन, हिमांशु शेखर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >