आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को 200 एमएल तक दूध मिलेगा मुफ्त

कन्या मध्य विद्यालय माधोपुर में सोमवार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत जिला के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ाई और पोषण : जिलाधिकारी मुंगेर. कन्या मध्य विद्यालय माधोपुर में सोमवार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत जिला के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, डीपीओ मो. फारूख मुख्य रूप से मौजूद थे. जिलाधिकारी ने कहा कि गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा संचालित जमीनी स्तर से लेकर कक्षाओं तक, दूध और मिशन के साथ पहल अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को 180-200 एमएल तक दूध मुफ्त में मुहैया कराया जायेगा. इसके तहत सप्ताह के 5 कार्य दिवसों में 5000 युनिट दूध दैनिक रूप से सरकारी विद्यालयों में संपूर्ण जिले भर में निर्धारित तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार वितरित किये जायेंगे. यह कार्यक्रम अगले एक वर्ष तक संचालित होगा, जिसमें प्रतिमाह अलग-अलग प्रखंडों के विद्यालयों में दूध का वितरण किया जायेगा. जिला अन्तर्गत 977 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नामांकित करीब 1.5 लाख छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित होंगे. उन्होंने ने कहा कि इस पहल की शुरुआत का मुख्य लक्ष्य पढ़ाई भी पोषण भी है. जिससे प्रत्येक विद्यालय का प्रत्येक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके मानसिक व शारीरिक पोषण का सर्वांगीण विकास हो सके. उन्होंने सभी बच्चों व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील करते हुए कहा कि जो भी बच्चे दूध के टेट्रा पैक का उपयोग करेंगे, उस पैक के स्ट्राॅ व उसमें लगे प्लास्टिक को निश्चित रूप से कूड़ेदान में डालेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >